रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर टाइगर के गढ़ दंतेवाड़ा में गरजेंगे

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह दंतेवाड़ा में गीदम के चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यह इलाका बस्तर टाइगर कहे जाने वाले कांग्रेस के दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा का गढ़ रहा है। यहीं पिछले लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। राजनाथ सिंह थोड़ी देर में पहुंचेंगे, वे सबसे पहले जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जाएंगे। फिर हेलिकॉप्टर से गीदम के जावंगा एजुकेशन सिटी मैदान जाएंगे और करीब 2 बजे से सभा शुरू होगी। भाजपा करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। इससे पहले आमाबाल गांव में पीएम मोदी की सभा में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी।

दंतेवाड़ा के बाद राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होने वाली आमसभा में दोपहर 03:15 बजे शामिल होंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद सिंह शाम 04:40 बजे रायपुर से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।