आज छत्तीसगढ़ दौरा पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP के किसान महाकुंभ को करेंगे संबोधित

क्षेत्रीय

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह साइंस कॉलेज मैदान में वे बीजेपी किसान मोर्चा के किसान महाकुंभ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। लोकसभा के चुनावी माहौल में बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ आस-पास के राज्यों को भी एक संदेश देना चाहती है।

बीजेपी पार्टी आज किसान मोर्चा का महासम्मेलन की शुरुआत करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी किसानों को साधने की तैयरियां कर रही हैं। बता दें, इस महासम्मेलन में लगभग डेढ़ लाख से भी अधिक किसानों की भीड़ आने की सभावनाएं जाती जा रही है। इसके आलावा इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, इस दौरान वह इस कार्यक्रम में किसानों को धान खरीदी के अंतर राशि देने की भी घोषणा करेंगे। साथ ही इसकी तैयारी के लिए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 170 शक्ति केंद्र के 840 बूथ और 12 मंडल कार्यकर्ता इस पर काम कर रहे हैं। जिसमें प्रदेश के अभनपुर धरसीवां और आरंग विधानसभा के लगभग 4 हजार किसानों यहां पर लेकर आने के की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गए हैं।