दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने आज सोमवार (23 सितंबर) को पदभार संभाल लिया। वह आज सुबह करीब 12 बजे CM ऑफिस गईं और सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान आतिशी ने CM ऑफिस में एक खाली कुर्सी छोड़ी दी और खुद दूसरी कुर्सी में बैठीं। आतिशी ने कहा- उन्होंने ये खाली कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए छोड़ी है। मुझे पूरा भरोसा है फरवरी में चुनाव बाद दिल्ली के लोग केजरीवाल को फिर से इसी कुर्सी पर बिठाएंगे। तब तक ये कुर्सी इसी कमरे में रहेगी और केजरीवाल जी का इंतजार करेगी। दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं। कहा- आज मैंने दिल्ली के CM का कार्यभार संभाला है। आज मेरे मन में वही व्यथा है जब जब भगवान श्री राम 14 साल के लिए वनवास के लिए गए थे। जिस तरह भरत जी ने 14 साल तक भगवान श्री राम की खड़ाऊं रखकर अयोध्या का शासन संभाला। उसी तरह से आने वाले 4 महीने के लिए मैं दिल्ली सरकार चलाऊंगी। भगवान श्री राम ने एक वचन को निभाने के लिए 14 साल का वनवास स्वीकार किया। इसीलिए हम भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं। उनकी जिंदगी हम सबके लिए मर्यादा और नैतिकता की एक मिसाल है। बिल्कुल उसी तरह अरविंद केजरीवाल ने इस देश की राजनीति में मर्यादा और नैतिकता की एक मिसाल कायम की है।
भाजपा बोली- आतिशी ने CM पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई दिल्ली बीजेपी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- इस हरकत से आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह कोई आदर्श पालन नहीं हैं। सीधी भाषा में चमचागिरी है। केजरीवाल जवाब दें कि क्या इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलाएंगे
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज मुख्यमंत्री की कुर्सी के बगल में एक खाली कुर्सी रखकर पदभार संभाला। इस दौरान आतिशी ने कहा कि- “मैं वैसा ही महसूस कर रही हूँ जैसा भगवान राम के वनवास के बाद भगवान भरत ने किया था। अगले चार महीने मैं भी उसी तरह दिल्ली सरकार चलाऊंगी जैसा भरत… pic.twitter.com/jAdIMiGZnN
— Zee Business (@ZeeBusiness) September 23, 2024