दिल्ली से कश्मीर तक बारिश की संभावना, 25 जनवरी तक IMD का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई गई है. 22 जनवरी से 25 जनवरी के बीच यहां बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 06°C से 08°C के बीच रहेगा. आज जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है. लद्दाख में कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है. लेह में पारा -10.2°C तक गिर गया. वहीं, जम्मू‑कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -5.0°C और पहलगाम में -3.8°C दर्ज किया गया.
