दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा, AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में दे दी। वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे। प्रवेश जब वहां से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आए और सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया।
युवक का आरोप है उसे पुलिस के सामने पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी, कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी।
खराब सड़क पर सवाल पूछने वाले को तमाचा मारकर क्वालिटी टेस्ट करवा रहे हैं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा जी।
ये कौन सी नई टेक्नोलॉजी है मंत्री जी?
मुख्यमंत्री न बनने का गुस्सा आम जनता पर मत निकालिए।
सड़क की गुणवत्ता पर सवाल है, जनता के गाल पर जवाब क्यों?
प्रवेश वर्मा को… pic.twitter.com/TufHdo17yn
— Shailendra Yadav (@Shailendraydv61) September 27, 2026
विवाद के बाद प्रवेश ने भी वीडियो जारी किया। उनका आरोप है कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिला तो तमाशा बनाया।
जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया।
इस पूरे विवाद के बाद, आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
