21 जून तक दिल्ली वालों को पानी नहीं मिला तो मैं सत्याग्रह शुरू करूंगी: आतिशी

राष्ट्रीय

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे दिल्ली के लोगों को पानी दिलवाने का आग्रह किया गया है। यदि 21 जून तक दिल्लीवालों को उनके हक का पानी नहीं मिलता है तो वह सत्याग्रह करने को मजबूर हो जाएंगी। 21 जून से वह अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा, “दिल्ली की क्षमता 1050 एमजीडी पानी की क्षमता है। इसमें से 613 एमजीडी हरियाणा से यमुना नदी में आता है। 18 जून को हरियाणा से 513 एमजीडी पानी कम आया। इस तरह से 100 एमजीडी पानी की कमी है। एक एमजीडी से 28500लोगों को पानी मिलता।” कहा, “इस तरह से हरियाणा से 28 लाख लोगों के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं। इनकी परेशानी दूर करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की गई। वह पानी देने को तैयार हैं। हिमाचल का पानी हरियाणा होते हुए दिल्ली पहुंचेगा। हरियाणा वह पानी देने को भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट जाकर 100 एमजीडी पानी के लिए गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में जल संकट को स्वीकार किया है। इसके बावजूद हरियाणा पानी नहीं दे रहा है। आम आदमी पार्टी के विधायक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने गए परंतु वह नहीं मिले। मंगलवार को दिल्ली सरकार के उच्च अधिकारी हरियाणा सरकार से मिलकर दिल्ली के लोगों के लिए पानी मांगने गए, लेकिन हरियाणा तैयार नहीं हुआ।