दिल्ली: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड, राष्ट्रपति ने तिरंगे को दी सलामी
भारत आज (26 जनवरी 2026) को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत की झलक दिखाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी की गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ राष्ट्रपति भवन से बाहर निकलीं. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में दो विदेशी गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि हैं.
#WATCH | 77th #RepublicDay🇮🇳 | National Flag unfurled at the Kartavya Path in Delhi, followed by the National Anthem with a thunderous 21-gun salute using 105 mm Light Field Guns, an indigenously developed artillery weapon system
(Source: DD) pic.twitter.com/Q2IgPGAE0K
— ANI (@ANI) January 26, 2026
अमेरिका की ओर से 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई आई है. भारत के लोगों को उनके राष्ट्र के गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई हूं. भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने की वर्षगांठ पर, हम उसके उस स्थायी महत्व को स्वीकार करते हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव है. संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है और यह 21वीं सदी का एक निर्णायक संबंध बनने जा रही है. हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता हमारे सहयोग की मजबूत नींव है और यही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है, जिससे हमारे आर्थिक संबंधों की अपार संभावनाएं साकार हो सकें.
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं समस्त देशवासियों को शुमकामनाएं देता हूं और मैं ये भी निवेदन करूंगा कि 2047 आते आते हमारा भारत एक विकसित भारत के रूप में खड़ा होगा.
