बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद इंडिया वापस लौट आई हैं। वो मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है? क्योंकि वो उनके साथ नहीं दिखाई दीं। प्रियंका ने मुंबई पहुंचकर कई पोस्ट भी शेयर किए हैं। इसके जरिए उन्होंने दिखाया कि है वो अपने देश वापस लौटकर क्या-क्या कर रही हैं!
प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वो अपने जानने वालों के गले मिलीं और फिर पपाराजी से हैलो भी किया। वो फुल डेनिम वेयर में नजर आईं।
View this post on Instagram
Priyanka Chopra ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कई पोस्ट शेयर किए हैं। उन्होंने प्लेन के अंदर से फोटो शेयर की और बताया कि वो मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मुंबई मेरी जान।’
टीवी पर करण जौहर का शो
मुंबई में अपने घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने आराम फरमाने के साथ-साथ टीवी पर करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ भी देखा। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि अगर आपने टीवी पर करण जौहर का शो नहीं देखा तो आप तब तक मुंबई में नहीं है। साथ ही वो अपना मनपसंद जंकफूड भी खा रही हैं।
फैंस पूछ रहे सवाल
प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं और उनके वीडियो वायरल होने लगे तो लोगों के मन में ये भी सवाल उठने लगे कि उनकी बेटी मालती कहां हैं? दरअसल, फैंस को उम्मीद थी कि प्रियंका अपने साथ बेटी को लेकर लेकर आएंगी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो अकेले ही आईं हैं, क्योंकि उनके साथ पति निक जोनस भी नहीं आए हैं।
इस बॉलीवुड मूवी में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा उनके पास एक बॉलीवुड मूवी भी है। वो फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं। आलिया इस समय प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनकी डिलीवरी भी होने वाली है। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।