CG : राज्य प्रशासनिक सेवा के दो उपसचिवों के बदले विभाग
रायपुर। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के दो उप सचिवों के विभागों में बदलाव करते हुए श्रीकांत वर्मा से कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार लेकर खनिज साधन विभाग के साथ उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपा है। वहीं अब तक सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में रिजर्व रखीं गई अनुप्रिया मिश्रा को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया है। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवसर सचिव मनराखन भूआर्य के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
