ब्रेकिंग : आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत, कई घाय
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह दर्शन के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ जब बड़ी संख्या में लोग भगवान वेंकटेश्वर के वार्षिक उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा एकादशी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी और अचानक धक्का-मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई। सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
