धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर फैंस भी होंगे शामिल, देओल परिवार मुंबई में मनाएगा ही-मैन का बर्थडे
हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। 8 दिसंबर को वे अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसे में देओल परिवार अब मुंबई में उनका जन्मदिन मनाएगा। खास बात यह है कि इस दौरान उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। पहले यह कार्यक्रम खंडाला स्थित फार्महाउस में आयोजित होने वाला था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण अब इसे मुंबई में करने का फैसला लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता धर्मेंद्र की स्मृति और विरासत का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया है। वे चाहते हैं कि एक्टर के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इसी कारण उन्होंने फैंस को भी कार्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है, ताकि वे धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ परिवार से भी मिल सकें।
धर्मेंद्र की याद में कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा। फैंस सीधे आ सकते हैं इसके लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। यह कोई बड़ा जश्न नहीं है, बल्कि उनके 90वें जन्मदिन की याद में एक शांत और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। मीडिया भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकती है।
