छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब हफ्ते भर के दिन रह गए है। ऐसे में सभी पार्टी के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ दौरा कर जमकर चुनावी प्रचार- प्रसार कर रहे है। छत्तीसगढ़ में भाजपा पक्ष में माहौल बनाने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और महराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश का दौरा करेंगे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज अंबिकापुर और रायगढ़ में भाजपा का चुनावी डंका बजाएंगे। वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस धमतरी में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित कर भाजपा पक्ष में माहौल बनाएंगे। एयरपोर्ट से रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप के लिए रवाना हो जाएंगे। देवेंद्र फडणवीस रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से धमतरी जाएंगे।
#BreakingNews : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा आज, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस आज पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, धमतरी में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित…#Chhattisgarh #Raipur #BJP #Bharat24Digital @Dev_Fadnavis | @BJP4CGState | @vlogwdakhilesh pic.twitter.com/PdY5atXaGm
— Bharat 24- MP/CG (@Bharat24MPCG) October 30, 2023