सलमान खान संग धोनी ने स्वैग से दिया पोज, पत्नी साक्षी ने लूट ली लाइमलाइट

बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं. सलमान ने बीती रात अपने फार्महाउस पर ग्रैंड पार्टी होस्ट की. सलमान की पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर टीवी, पॉलिटिक्स और स्पोर्ट्स की दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं. महेंद्र सिंह धोनी भी अपने परिवार संग सलमान खान के बर्थडे बैश का हिस्सा बने. पार्टी में धोनी ने सलमान संग तस्वीरें भी क्लिक कराईं. एम एस धोनी और सलमान की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों स्टार स्वैग से पोज देते हुए देखे जा सकते हैं.

मस्टर्ड कलर की जैकेट-ब्लैक टी-शर्ट को धोनी ने ब्लू जींस संग कैरी किया. वो इस लुक में सुपर हैंडसम लगे. वहीं, सलमान जींस और टी-शर्ट में दिखाई दिए. सलमान के अलावा एम एस धोनी ने पत्नी साक्षी संग भी कई पोज दिए. फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लगीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *