धुरंधर 2 ने जीरो बजट में रिलीज से पहले कमा डाले 58 करोड़
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में म्यूजिक हमेशा से फिल्मों की जान रहा है. लेकिन अब ये सिर्फ दिलों की धड़कन नहीं, बल्कि करोड़ों का बिजनेस भी बन चुका है. हाल के दिनों में भारत में म्यूजिक राइट्स को लेकर जो बड़ी डील्स सामने आई हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. खास बात ये है कि इन टॉप डील्स में एक ही नाम बार बार उभरकर आया है. वो है टी सीरीज. सुपरस्टार्स, मेगा बजट फिल्में और चार्टबस्टर गानों की ताकत ने टी सीरीज को तो पहचान दिलाई ही है. ऐसी डील्स भी करवाई हैं जिनका अमाउंट चौंकाने वाला है.
भारत की टॉप 3 म्यूजिक डील्स की बात करें तो ये आंकड़े किसी को भी चौंका सकते हैं. लेट्स सिनेमा नाम के सोशल मीडिया हैंडल ने अब तक की सबसे महंगी म्यूजिक डील से जुड़े कुछ आंकड़े शेयर के हैं. जिनमें सबसे ऊपर है धुरंधर 2, जिसके म्यूजिक राइट्स टी सीरीज ने पूरे 58 करोड़ रु. में खरीदे हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म का म्यूजिक बड़े लेवल पर पैन इंडिया अपील रखता है और मेकर्स को पूरा भरोसा है कि गाने रिलीज होते ही चार्ट्स पर छा जाएंगे. दूसरे नंबर पर है पुष्पा 2. जिसे पहले पार्ट की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी के बाद जबरदस्त बज मिला. इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स 55 करोड़ रु में टी सीरीज ने खरीदे. तीसरे नंबर पर है जन नायकन. इसके भी म्यूजिक राइट्स 36 करोड़ में टी सीरीज ने ही हासिल किए.
