डायरेक्टर फराह खान की मां का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

मनोरंजन

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज निधन हो गया। वे 79 साल की थीं और काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। दोबारा भर्ती कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली। मेनका ईरानी ने कामरान खान से शादी की थी। कामरान खान डायरेक्टर हुआ करते थे। एक वक्त पर उनकी फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हो गईं। उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गईं। जो परिवार पहले संपन्न हुआ करता था, वो सड़क पर आ गया। इस स्थिति में मेनका ने दोनों बच्चों (फराह और साजिद) को बड़ी मुश्किलों से पाला। फराह और साजिद कई मौकों पर यह बात कह चुके हैं। मेनका ईरानी पुराने जमाने की एक्ट्रेस डेजी ईरानी और स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन भी थीं।