फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ हुए इस हादसे की जानकारी उनकी पीआर टीम और उनके पति विवेक दहिया ने लोगों को दी है। दिव्यांका त्रिपाठी के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और ऐसे में उनकी सर्जरी होने वाली है। दिव्यंका त्रिपाठी की पीआर टीम ने गत 18 अप्रैल 2024 को सोशल मीडिया पर इस एक्सीडेंट की खबर फैंस के साथ शेयर की है। दिव्यांका की पीआर टीम ने इस बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये बताया गया है कि दिव्यांका अब मेडिकल केयर में हैं।
