जोकोविच ने हेलैनिक चैंपियनशिप्स 2025 जीता, करियर का 101वां एटीपी खिताब अपने नाम कि
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को हराकर हेलैनिक चैंपियनशिप्स 2025 का खिताब अपने नाम किया। जोकोविच ने यह मैच 4-6, 6-3, 7-5 से जीतते हुए अपने करियर का 101वां एटीपी खिताब हासिल किया। करीब तीन घंटे चले इस फाइनल में जोकोविच को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा,’यह एक अविश्वसनीय लड़ाई थी… शारीरिक रूप से बहुत कठिन मैच। यह किसी के भी पक्ष में जा सकता था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अंत तक टिक पाया। लोरेंजो को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।’ जोकोविच एटीपी खिताब जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने 38 साल और 5 महीने की उम्र में जोकोविच 1977 में केन रोजवॉल के बाद सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने कोई एटीपी खिताब जीता हो। यह इस सीजन (2025) का उनका दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जिनेवा ओपन जीता था। वहीं, केन रोजवॉल ने 1977 में हांगकांग ओपन का खिताब 43 साल 7 महीने की उम्र में खिताब जीता था।
खिताब जीतने के कुछ ही समय बाद जोकोविच ने घोषणा की कि कंधे की चोट के कारण वे अगले हफ्ते होने वाले एटीपी फाइनल्स (ट्यूरिन) से हट रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा-मुझे दुख है कि मुझे जारी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हटना पड़ रहा है। जोकोविच सात बार के एटीपी फाइनल्स चैंपियन हैं। लगातार दूसरे साल यह टूर्नामेंट मिस करेंगे।
