पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के बेड पर सोता दिखा कुत्ता; VIDEO:मरीज बाहर सोने को मजबूर
पिथौरागढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल बीडी पांडे जिला अस्पताल में मरीजों को बेड की कमी के कारण बरामदे में सोना पड़ रहा है। दूसरी ओर, पेइंग वार्ड के एक बेड पर कुत्ते के सोने का वीडियो सामने आया है। इस वार्ड के लिए अस्पताल मरीजों से 250 रुपए भी वसूलता है। बीडीसी सदस्य रमेश धामी जब टायफाइड का इलाज कराने मां बसंती देवी को लेकर पहुंचे तो उन्होंने घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल होने पर डीएम एक्शन में आए और देर रात अस्पताल में छापा मारा, जिसमें अस्पताल के अंदर भारी लापरवाही दिखी।
A video shared by Ramesh Dhami ji, whose mother is battling typhoid and is admitted to the district hospital in Pithoragarh, shows a stray dog sleeping on a patient’s bed in the general ward at 3 am in the morning. pic.twitter.com/eqOVUax4Wc
— Kumaon Jagran (@KumaonJagran) September 8, 2026
नर्सिंग स्टाफ के साथ ही सुरक्षा के लिए तैनात पीआरडी जवान भी गायब मिले। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी भी है। यहां अब तक हार्ट स्पेशलिस्ट और न्यूरो सर्जन नहीं हैं, जिससे लोगों को हल्द्वानी, देहरादून या दिल्ली जाना पड़ रहा है।
