छत्तीसगढ़ : रायपुर नगर निगम कुत्तों की आबादी बढ़ने से रोकने के लिए हर साल एक करोड़ खर्च कर रहा है। लेकिन इस पर काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। रोज 6-7 आवारा कुत्तों की नसबंदी हो पा रही है। इसके चलते कुत्ता काटने की घटनाएं हो रही हैं। शहर के अस्पतालों में रोज करीब 200 लोग कुत्ता काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं।