‘डॉलर रेट पर मिलेगा काम’, राजपाल यादव की बेइज्जती करने वालों को सलमान का जवाब
राजपाल यादव पिछले दिनों 9 करोड़ के कर्ज केस में फंसे थे. तब इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी दिल खोलकर मदद की थी. लेकिन हाल ही में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में राजपाल का मजाक उड़ाया गया. कॉमेडी की आड़ में उनके लीगल केस को घसीटा गया. सीनियर जर्नलिस्ट ने राजपाल से कहा कि डॉलर का रेट कितना भी ऊपर नीचे हो, उन्हें पूरा उधार चुकाना पड़ेगा. राजपाल ने भले ही इस तंज को हंसते हुए लिया हो, लेकिन सलमान खान का गुस्सा भड़का है. उनका तीखा रिएक्शन सामने आया है.
सलमान खान ने X पर पोस्ट लिखकर राजपाल को सपोर्ट किया है. एक्टर की बेइज्जती करने वालों को भाईजान ने दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने लिखा- राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार बार, क्योंकि आप अपना काम जानते हो, आप अपने काम में एक वैल्यू लाते हो. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा. हकीकत ये है. और ये याद रखना कि कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो, दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, देना तो इंडिया में ही है.
राजपाल ने सलमान की पोस्ट का जवाब दिया है. उन्होंने कमेंट कर लिखा- भाई, मेरे 30 साल के सफर को सराहने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं. लव यू भाई. नमन.
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
बीते दिनों हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में होस्टिंग के वक्त सीनियर जर्नलिस्ट ने राजपाल पर तंज कसा. उनके 9 करोड़ के लीगल केस पर इवेंट में बात की. वायरल वीडियो में राजपाल कहते हैं- रुपया, डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है. कुछ समझ नहीं रहा, बस बैठे बैठे शांति शांति, यही कह रहा हूं. जवाब में सीनियर जर्नलिस्ट ने कहा- राजपाल भाई, डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.
