डोंगरगढ़ : बुढ़ादेव पहाड़ी में भीषण आग, लपटों ने लिया विकराल रूप… मची अफरा-तफरी

डोंगरगढ़: शहर के बीच स्थित आस्था का प्रमुख केंद्र बुढ़ादेव पहाड़ी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी पहाड़ी को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही है जबकि तेज हवा लपटों को और भड़का रही है, आग से उठता धुआं शहर के कई हिस्सों से साफ दिखाई दे रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है, सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूचना के बावजूद खबर लिखे जाने तक मौके पर न तो दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं और न ही प्रशासनिक टीम सक्रिय नजर आई है, स्थानीय लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं, बुढ़ादेव पहाड़ी धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है