छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक चलती कार से अपनी पत्नी को करीब 200 मीटर तक घसीट ले गया। पत्नी और बीमार सास से मारपीट की। इसके बाद धक्का देकर नीचे गिरा दिया। जिसके चलते पत्नी के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका सिंह की शादी सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह से साल 2023 के जून महीने में हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने मायेक में रह रही थी।
प्रियंका अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर वापस सेक्टर 5 स्थित निवास पर ला रही थी। इसी दौरान पति रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने 72 वर्षीय पत्नी कीह दादी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के परिजनों ने पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
CG News | सनकी पति ने पत्नी को चलती कार से घसीटा, पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत #CGNews #BhilaiNagar #Viralvideo #VistaarNews pic.twitter.com/BG2bgWrJ1D
— Vistaar News (@VistaarNews) July 30, 2024