नशे में भाई से अननेचुरल सेक्स किया,फिर गला घोंटा, सुसाइड दिखाने शव फंदे से लटकाया

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 साल के बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह दिल दहला देने वाली घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। यहां एक भाई ने शराब के नशे में अपने ही भाई के साथ मारपीट की और फिर जब वह बेहोश हो गया, तो उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। आरोपी का मन इतने में नहीं भरा इसके बाद उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर इसे आत्महत्या दिखाने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर टांग दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को 2 नवंबर को निर्माणधीन मकान में 10 साल के बच्चे का शव फांसी के फंदे से लटका मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम में भी खुलासा हुआ कि बच्चे की हत्या की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने जब शक के आधार पर मृतक के बुआ के लड़के को अपनी हिरासत में लेकर उसका मोबाइल चेक किया तो कई अननेचुरल सेक्स वीडियो मिले। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

आरोपी अर्जुन (25) ने बताया कि 1 नवंबर को वह शराब के नशे में अपने मामा के घर गया था। खाना खाकर जब सभी सो गए तो वह मामा के बेटे के साथ घुमने निकल गया। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके साथ अननेचुरल सेक्स किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इसके बाद इसे आत्महत्या दिखाने के लिए निर्माणधीन मकान में ले जाकर साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और फिर उसने शव को लटका दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *