नशे में टल्ली टीचर का छात्राओं संग डांस..Video स्टूडेंट्स बोलीं- स्कूल में गाना बजाकर नाचते हैं, दारू पीकर पीटते हैं
छत्तीसगढ़ : बलरामपुर जिले में प्राइमरी स्कूल के टीचर का नशे में धुत होकर बच्चों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। टीचर मोबाइल में गाना बजाकर छात्राओं के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शिक्षक शराब के नशे में धुत है। वहीं छात्रों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अक्सर शराब पीकर स्कूल आते हैं। वे नशे में बच्चों के साथ मारपीट भी करते हैं। वायरल वीडियो देख क्षेत्रीय विधायक व बीईओ ने शिक्षक पर कार्रवाई करने की बात कही है। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पशुपतिपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में पदस्थ शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह का स्कूल के भीतर बच्चियों के साथ डांस करते वीडियो वायरल हो रहा है। यह शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला कृत्य है।
जिला @BalrampurDist के वाड्रफनगर स्थित पशुपतिपुर प्राथमिक शाला में एक बेहद शर्मनाक दृश्य सामने आया है, जहां शिक्षक लक्ष्मीनारायण सिंह शराब के नशे में बच्चियों के साथ डांस करता दिखा। मोबाइल में गाना बजाकर डांस करना और बच्चों पर नशे में मारपीट करने के आरोप गंभीर चिंता का विषय है।… pic.twitter.com/LSc9Xgwiys
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) July 3, 2025
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक मोबाइल पर बज रहे गाने पर डांस कर रहा है। उसने शराब भी पी रखी है। इधर स्कूल के बच्चों ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आते हैं और उनसे मारपीट करते हैं। इस घटना से शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अधिकांश दिन शराब के नशे में पढ़ाने आते हैं। इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक का डांस वाला वायरल वीडियो देख क्षेत्रीय विधायक शकुंतला पोर्ते ने भी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षक का कृत्य सही नहीं है। मामले की जांच कर शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
