दिल्ली में DTC बस हुई बेकाबू, 3 की मौके पर ही मौत, गुस्साई भीड़ ने की बसों में तोड़फोड़
दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई नजफगढ़ रोड पर एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क पर चलते राहगीरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की. हालांकि, इलाके में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.
