DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! आरोपी PhD स्कॉलर निलंबित
दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी में रिसर्च स्कॉलर के द्वारा एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. घटना के बाद, पीएचडी शोधार्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विश्वविद्यालय परिसर में उसके प्रवेश पर रोक लगा दी है. डीयू प्रॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, “यह घटना सोमवार सुबह की है और छात्र को प्राध्यापक को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है. मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है.”
नोटिस में कहा गया कि संबंधित शोधार्थी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से निलंबित किया जाता है. इसमें कहा गया कि ‘दिल्ली विश्वविद्यालय अधिनियम, 1922 के अध्यादेश 15-बी’ के तहत छात्र के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है.
#Delhi : प्रोफेसर को मारा थप्पड़, CCTV में कैद हुई घटना, DU ने PhD स्कॉलर को किया सस्पेंड, कैंपस में एंट्री भी बैन
CCTV वीडियो वायरल 👇 pic.twitter.com/rFrkWqlSU1
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) August 18, 2026
प्रॉक्टर की नोटिस के बाद, आरोपी छात्र पर एक्शन हुआ है. नोटिस के मुताबिक, आरोपी शोधार्थी को शैक्षणिक सत्र 2024-25 (फेज-दो) में विधि संकाय में प्रवेश मिला था. नोटिस में कहा गया कि यह कदम उमंग भवन में 17 अगस्त की सुबह करीब 10:30 बजे हुई घटना के संबंध में विश्वविद्यालय को मिली सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उठाया गया है.
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (DTF) के मुताबिक, सीसीटीवी में छात्र के द्वारा प्रोफेसर का इंतजार करने और बिल्डिंग में घुसते वक्त हमला करने का विजुअल मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, रिसर्च स्कॉलर छात्र की पहचान शुभम के रूप में हुई है और प्रोफेसर का नाम अनुपम झा है.
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट का कहना है कि पिछले साल DUSU की ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपिका झा ने भीम राव अंबेडकर कॉलेज में टीचर को थप्पड़ मारा था. डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने सख्त कार्रवाई और शिक्षकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है.
