DU छात्रसंघ चुनाव काउंटिंग- ABVP उम्मीदवार प्रेसिडेंट-सेक्रेटरी पद पर आगे
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की काउंटिंग में 16वें राउंड के बाद प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद पर ABVP आगे चल रही है। प्रेसिडेंट पद पर यश डबास को 18,786 वोट, जबकि NSUI के विजय मीणा को 18,707 वोट मिले हैं। दोनों के बीच 79 वोटों का अंतर है। इससे पहले 14वें और 9वें राउंड में विजय मीणा सिर्फ 1 वोट से आगे थे।
वाइस प्रेसिडेंट पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन 24,943 वोटों के साथ बड़ी बढ़त में हैं। ABVP के ईशु मौर्य को 12,739 और NSUI के वीर चतरथ को 3,496 वोट मिले हैं। 15वें राउंड में भी दीपांशु 22,682 वोटों के साथ आगे थे।
सेक्रेटरी पद पर ABVP की रिया छावड़ी 16,145 वोटों के साथ आगे हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी को 12,223 वोट मिले हैं। जॉइंट सेक्रेटरी पद पर NSUI के गोपाल चौधरी 12,647 वोटों के साथ आगे हैं। ABVP के लक्ष्य राज सिंह को 12,435 और समाजवादी छात्र सभा के विशेष यादव को 12,638 वोट मिले हैं। गोपाल और विशेष के बीच सिर्फ 9 वोटों का अंतर है।
DUSU चुनाव के लिए शुक्रवार को 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था। इसमें 40.46% वोटिंग हुई और 1,51,519 छात्रों में से 61,312 ने मतदान किया। काउंटिंग के दौरान प्रेसिडेंट पद पर बढ़त लगातार बदलती रही है। 15वें राउंड में यश डबास 294 वोट से आगे निकले थे, जबकि इससे पहले विजय मीणा 1 वोट की बढ़त पर थे।
