दुर्ग के जामगांव आर थाना अंतर्गत देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जामगांव आर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के जामुल क्षेत्र निवासी एक परिवार सगाई कार्यक्रम में गए हुए थे। वहां से देर रात 11 बजे 10 लोग इको कार सीजी 07 सीसी 6028 से वापस लौट रहे थे। पौहा गांव के पास सड़क किनारे खड़े से कार जा टकराई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी की टक्कर के बाद चालक खोमन सिन्हा पिता भान सिंह (28 साल) की मौत हो गई।
सभी लोग जामुल के रहने वाले थे। सभी को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक व कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना में कार के पीछे बाइक सवार दो लोग भी तेज रफ्तार में आ रहे थे। वो लोग भी हादसें पर ध्यान नहीं दे पाए और ट्रक से जा टकराए। इमसें बाइक सवार डोमेंद्र कोसरे (16 साल) और गोविदं सिंह (22 साल) बुरी तरह घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।