दुर्ग : प्रेमी के घर पहुंची महिला…उठाया चाकू और कर दी पत्नी और बेटे की हत्या, बेटी ICU में भर्ती

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एसटीएफ कॉलोनी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. यहां तैनात आरक्षक ललितेश यादव के घर में घुसकर एक महिला ने खूनी तांडव मचाया, जिसमें आरक्षक की पत्नी और मासूम बेटे की जान चली गई. जबिक बेटिया तानिया यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वारज अचानक आरक्षक ललितेश यादव के घर में दाखिल हुई और वहां मौजूद परिजनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह हमला इतना भीषण था कि आरक्षक की पत्नी रानी यादव और उनके 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस हमले में आरक्षक की बेटी तानिया गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आईसीयू में उसे भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना के वक्त घर में एक और बच्ची नैना यादव मौजूद थी. जब उसने महिला को चाकू से हमला करते देखा, तो वह सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाथरूम में जाकर छिप गई. नैना ने खुद को अंदर से लॉक कर लिया, जिससे उसकी जान बच सकी. शोर सुनकर कॉलोनी में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. शुरुआती जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध और आपसी रंजिश बताई जा रही है. दरअसल, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज और आरक्षक ललितेश यादव के बीच लंबे समय से कथित तौर पर संबंध थे. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला वारदात से एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, लेकिन उस वक्त उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था.

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीएसपी ने बतिया कि आरोपी महिला ने घर में घुसकर महिला और बच्चों पर जानलेवा हमला किया है, जिसमें दो महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है, वहीं एक बच्ची घायल हुई है. पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.