दुर्ग : किसानों को धान की क़ीमत 3100 प्रति क्विंटल नहीं मिलने के विरोध में आज नगपुरा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काला झंडा दिखाने ज्ञापन जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष जयंत देशमुख ने दिया था। जिसके बाद आज युवा कांग्रेसी बस स्टैंड चौक नगपुरा में इकठ्ठा होने लगे और मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने बलपूर्वक उनकी गिरफ्तारी कर सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में उन्हें अस्थाई जेल बनाकर रखा है। लगभग 50 की संख्या में गिरफ्तारी दी हैं।