हरियाणा के पानीपत शहर में भारत नगर की एक स्पिनिंग मिल में आग लगने के बाद दमकल विभाग में तैनात फायरमैन सुनील मेहला ने तिरंगे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। इस बहादुरी के लिए हर कोई सुनील को सैल्यूट कर रहा है।
मेट गेट की छत पर लगा था तिरंगा
हुआ यूं कि मिल में आग लगने पर दमकल मौके पर पहुंची थी। टीम में जींद के भटनागर कॉलोनी निवासी सुनील मेहला भी शामिल थे। दमकलकर्मी जब आग बुझा रहे थे तब सुनील की नजर मेन गेट की छत पर लहरा रहे तिरंगे पर पड़ी। तब सुनील अपनी जान की परवाह किए बगैर छत पर चढ़ गए और आग से बचते हुए तिरंगे को सुरक्षित नीचे उतारकर लाए।
Fire Brigade के इस साथी को सलाम❤️
इन्होंने पानीपत की फैक्ट्री में आग लगने के दौरान अपनी जान की परवाह किये बैग़र राष्ट्रध्वज तिरंगे को सुरक्षित नीचे उतारा pic.twitter.com/oY1AR4U7a6
— Major Surendra Poonia ( Modi Ka Parivar ) (@MajorPoonia) January 19, 2023
आगजनी के दौरान रखते हैं नजर
दैनिक भास्कर से बातचीत में सुनील मेहला ने बताया कि दमकलकर्मियों को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जाती है तब बताया जाता है कि आगजनी के दौरान आसपास की जगहें पर भी नजर रखनी चाहिए कि कहीं आग दूसरी जगहों पर तो नहीं फैल रही? ऐसे में सुनील की नजर तिरंगे पर पड़ गई। फिर जान की परवाह किए बगैर तिरंगे तक पहुंच गए और उसे सुरक्षित उतार लाए।
तिरंगे को ससम्मान उतारा नीचे
सबसे बड़ी चुनौती तो ये थी कि आखिर तिरंगे तक पहुंचा कैसे जाए? चारों तरफ सिर्फ आग ही आग थी। दमकल की गाड़ी को फैक्ट्री के मेन गेट के पास ले जाया गया। फिर अन्य दमकलकर्मियों की मदद से सुनील छत पर चढ़ने में सफल हो पाए। फिर तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ नीचे उतारा गया।