अफगानिस्तान में शनिवार दोपहर को आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 2,053 के पार हो गया है। वहीं, घायलों की संख्या 9,000 के पार चली गई है। भूकंप की वजह से लगभग 6 गांव नष्ट हो गए हैं और सैकड़ों नागरिक मलबे के नीचे दब गए हैं। 3 घंटे के अंदर यहां 6 आफ्टर शॉक भी आए थे। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर था।
अफगानिस्तान की इन्फॉर्मेशन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रेयान ने कहा कि हेरात में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बताई गई संख्या से ज्यादा है। उन्होंने मलबे में फंसे लोगों की मदद करने की अपील की है।
अफगानिस्तान में भूकंप से 465 घर तबाह
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भी NGO से लोगों के लिए जल्द से जल्द टेंट, खाना और दवाइयों की मांग की है। वहीं मानवीय मामलों के लिए बने UN ऑफिस के एक अपडेट में कहा गया है कि 465 घर तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 135 घरों को नुकसान पहुंचा है।
अफगानिस्तान समय के मुताबिक, भूकंप शनिवार सुबह करीब 11 बजे (भारतीय समय से 12 बजे) आया था। शुरुआती दौर में मरने वालों की संख्या 100 ही बताई गई थी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए आफ्टर शॉक्स की तीव्रता 4.6 से 6.3 के बीच रही।
अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कल आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों की संख्या 2100 हो गई है।
– इसमें वृद्धि जारी रहेगी क्योंकि अलग-थलग क्षेत्र में मदद पहुंचनी शुरू हो गई है
पूरे गांव तबाह हो गए हैं
यह आपदा यूरोपीय संघ में और भी अधिक प्रवासन को बढ़ावा दे सकती है pic.twitter.com/jWKpiYSNrT
— हम लोग We The People 🇮🇳 (@ajaychauhan41) October 8, 2023