दुनियाभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी। चांद दिखने के बाद गुरुवार सुबह लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इससे पहले रमजान के महीने की आखिरी जुम्मा पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिद और ईदगाह पहुंचे थे।
