एजाज ढेबर अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त, लोगों ने दी शुभकामनाएं

क्षेत्रीय

रायपुर के महापौर एजाज ढेबर को अखिल भारतीय महापौर परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) की महापौर एवं परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष माधुरी अतुल पटेल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

अखिल भारतीय महापौर परिषद में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महापौर को सभापति प्रमोद दुबे सहित छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य अंजनी राधेश्याम विभार, द्रोपती हेमंत पटेल, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, समीर अख्तर, सतनाम सिंह पनाग, अजीत कुकरेजा, आकाश तिवारी, सुंदर लाल जोगी, सहदेव व्यवहार, सुरेश चन्नावार, जितेन्द्र अग्रवाल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि महापौर के नेतृत्व में रायपुर में अखिल भारतीय महापौर परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया था। इसे देशभर में सराहना प्राप्त हुई थी। इस उपलब्धि के लिए शहर जाने-माने लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।