राँची में पर्यावरण एवं उर्जा विकास केन्द्र (CEED) का “एकम डॉयलाग”
रायपुर, पर्यावरण एवं उर्जा विकास केन्द्र द्वारा रांची में 8 मार्च को “एकम संवाद-संवाद से निर्माण” का एक दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें “विकास और जलवायु-अनुकूल विकास” के क्षेत्र में कार्य करने वाले छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा के परिवर्तनकारी व्यक्तियों, नीति निर्माताओं, सामुदायिक नेताओं, महिलाओं, युवा और विशेषज्ञ ने भाग लिया जलवायु अनुकूल विकास और वेटलैंड पर पानी का स्तर बनाये रखने के लिए लगातार वर्षों वर्षों से ग्रामीण छत्तीसगढ़ एवं शहरी छत्तीसगढ़ क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता से कार्य करने वाले और वर्तमान में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्र को कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एवं उद्बोधन के लिए आमंत्रित किया गया. कार्यक्रम रांची के होटल रेडिसन ब्लू में 8 मार्च 2026 (रविवार) को शाम 6 बजे आयोजित किया गया. पर्यावरण एवं उर्जा विकास केन्द्र Center for Environment and Energy Development (CEED) एकम संवाद एक विचार नेतृत्व मंच है जिसका आयोजन CEED द्वारा भारत के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में लचीलेपन, विकास और जलवायु-अनुकूल विकास पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। जो “विकास और जलवायु-अनुकूल विकास” के क्षेत्र में कार्य करने वालों को एक मंच उपलब्ध करवाता है ताकि ऐसे विशेषज्ञ क्षेत्रीय स्तर पर संवाद कर सकें और स्थान, लोगों और व्यवहार से प्रेरित समाधानों का सह-निर्माण कर सकें। कार्यक्रम में चारों राज्यों से सचिव स्तर के अधिकारी समाज सेवा के क्षेत्र से शामिल हो रहे हैं।
