चुनाव आयोग ने बंगाल के बाद केरल में अधिकारी बदले, 5 IAS-IPS का ट्रांसफर

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान करते ही राज्यों में अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में सोमवार में 6 अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद मंगलवार को केरल के 2 IPS और 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। बंगाल में दो फेज 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में सिंगल फेज में चुनाव होंगे। तमिलनाडु में 23 अप्रैल, केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा। पांचों राज्यों का रिजल्ट 4 मई को आएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुवेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर होगी। सुवेंदु अधिकारी को BJP ने नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है। ये दोनों सीटें बंगाल की CM ममता बनर्जी की हैं।

सोमवार को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसी के साथ केरल के 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है।

केरल में अधिकारियों का ट्रांसफर/पोस्टिंग

नारायणन IPS-2011 (DIG रैंक) को कोझिकोड का डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ बनाया जाएगा
थॉमसन जोस को त्रिशूर, DIG रेंज में पोस्ट किया जाएगा
इनबासेखर को अलापुझा का डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर-कम-DEO बनाया जाएगा
वंदना.एस KAS को कन्नूर जिले में रेवेन्यू डिविजनल ऑफिसर, थालीपरंबकम-RO इरिकुर में पोस्ट किया जाएगा
सचिन कृष्ण KAS को कन्नूर जिले में डिस्ट्रिक्ट रजिस्ट्रार जनरल, कन्नूर-कमRO धर्मादम में पोस्ट किया जाएगा