दिल्ली में पंजाब CM भगवंत मान के घर पर चुनाव आयोग की रेड, कपूरथला हाउस में पुलिस भी मौजूद

राष्ट्रीय

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित घर पर आज चुनाव आयोग ने छापा मारा है। आयोग की टीम कपूरथला हाउस तलाशी लेने पहुंची है। इस कार्रवाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिश ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, कपूरथला हाउस में पैसे बांटे जाने की शिकायत मिली थी, उसी की जांच करने के लिए आए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को पंजाब सीएम हाउस के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।