छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में एक हाथी लोगों के डर का कारण बना हुआ है। रात होने के बाद हाथी बस्ती तक पहुंचता है, जिन घरों में धान रखा होता है, उसे तोड़कर धान खा रहा है। पिछले 6 दिनों में हाथी ने 5 घरों को तोड़ दिया। हाथी ने होर्रोगुडा गांव में 2 घरों को पूरी तरह से तहस- नहस कर दिया। जिसके बाद छातासराई गांव में भी 4 घरों को पहुंचाया है। यह पूरा मामला लैलूंगा रेंज के धरमजयगढ़ वनमंडल का है। जहां के हाथी मकानों को नुकसान पहुंचाते हुए हाथी लिबरा गांव के धान मंडी पहुंच गया जहां पर भी जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान मंडी पहुंचकर धान खाने का वीडियो CCTV में कैद हो गई है। वहीं हाथी के इस आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
