छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई, जिसमें दो वयस्क और एक शावक शामिल है। वन विभाग के नर्सरी के अंदर जहां ये हादसा हुआ, वहां तार काफी नीचे झूल रहा था। मामला तमनार रेंज का है। वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के चुहकीमार जंगल में 11 केवी लाइन का तार टूट गया। करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी, युवा हाथी और एक बच्चा हाथी की मौत हो गई। वन विभाग मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है। घरघोड़ा रेंज के चुहकीमार जंगल की घटना है। 11 केवी बिजली का तार टूट कर गिरा था, विचरण करने के समय हाथी आए चपेट में आ गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा