श्रीलंका में हाथी भी बाढ़ में डूब गए…

श्रीलंका इस समय विनाशकारी चक्रवात दितवाह के कारण भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। कई जगह भूस्खलन से भी आफत है। अब तक 56 लोगों की जान जा चुकी है और 21 लोग लापता बताए गए हैं। खराब मौसम के मद्देनजर शुक्रवार को सरकारी कार्यालय और स्कूल बंद कर दिए गए। इधर, कोलंबो के तट पर पहुंचे भारतीय विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रांत से राहत और बचाव कार्य में मदद मांगी गई है। इस अभियान में उसे तैनात किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत आपूर्ति की घोषणा की और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में श्रीलंका की मदद को तैयार है। श्रीलंका में हाथी भी बाढ़ में डूब गए है.

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार, पिछले 72 घंटों में 56 मौतें दर्ज की गई हैं। खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया . आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि 12,313 परिवारों के 43,991 लोग प्रभावित हैं। देशभर में भूस्खलन की कई घटनाएं हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *