फ्रांस और अमेरिका दौरे पर गए पीएम मोदी को कई गिफ्ट मिले और उन्होंने भी कई गिफ्ट दिए। अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क ने मोदी को स्पेसएक्स की स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5 का हीट शील्ड यानी कवच से बना मोमेंटो दिया। ये कवच अंतरिक्षयान को भीषण तापमान से बचाता है। मोदी ने मस्क के बच्चों को रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून, द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन और विष्णु शर्मा की पंचतंत्र किताब उपहार में दी। वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने पीएम मोदी को एक किताब अवर जर्नी टुगेदर गिफ्ट की। 320 पन्नों की इस किताब में ‘2019 में हुए हाउडी मोदी’ और ‘ 2020 में हुए नमस्ते ट्रम्प’ प्रोग्राम की तस्वीरें हैं। मस्क ने पीएम मोदी को हीट शील्ड टाइल मोमेंटो दिया।
इस टाइल का इस्तेमाल 13 अक्टूबर 2024 को मस्क की स्टारशिप की फ्लाइट के 5वीं उड़ान में किया गया था। हीट शील्ड टाइलें अंतरिक्षयान को भीषण गर्मी से बचाती है। इनका इस्तेमाल घरों, वाहनों और अंतरिक्षयान में किया जाता है। पीएम मोदी ने एलन मस्क के बच्चों को तीन किताबें उपहार में दीं।
इसमें एक किताब विष्णु शर्मा की पंचतंत्र की कहानियों की है।बाकी दो किताब रवींद्रनाथ टैगोर की द क्रिसेंट मून और द ग्रेट आरके नारायण कलेक्शन है।
एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात। pic.twitter.com/FQiZcaTPek
— Panchjanya (@epanchjanya) February 13, 2025