CG NEWS : कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर… दुर्ग पुलिस ने किया ढेर

क्षेत्रीय

छत्तीसगढ़ : दुर्ग पुलिस ने जिले के निगरानी बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में मार गिराया है, जिले का ये चौथा एनकाउंटर है। अमित का बचपन अपराध की दुनिया के बीच बीता है। उसने मां-बाप को देखकर ही अपराध की राह पकड़ ली थी, BSP के मकानों पर कब्जा और वसूली उसका धंधा था। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी गुंडा अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने 4 महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी। दुर्ग SP मौके पर पहुंचे हुए है। अमित जोश के पूर्व दुर्ग जिले में 2005 और 2010 में भी एनकाउंटर हो चुका है 2005 में तालपुरी के समीप गोविंद विश्वकर्मा का एनकाउंटर किया गया था एवं 2010 अक्टूबर माह में शातिर नक्सली एरिया कमांडर एक लाख का इनामी नागेश और उसकी पत्नी तारा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के ग्लोब चौक के पास 25-26 जून की रात्रि अमित जोश एवम उसके साथियों द्वारा गोली चलाया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपी अमित जोश घटना के बाद से लगातार फ़रार चल रहा था। दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमित जोश भिलाई आने वाला है जिस पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली की जयंती स्टेडियम के पीछे अमित जोश को देखा गया है, तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई, पुलिस से आमना सामना हो जाने पर आरोपी द्वारा गोली चला दी गई जो पुलिस वाहन में लगी। जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करता रहा। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित को गोली लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मृतक के विरुद्ध दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 36 अपराध दर्ज हैं। इस कुख्यात अपराधी पर 35 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस समय दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला हैं। उन्हें काफी सख्त माना जाता है। इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

भिलाई में 25-26, जून 2024 को भिलाई टाउनशिप में गोली चली थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में रेफर किया गया था। बताया गया कि, गोली अमित जोश ग्रुप ने चलाई थी। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का था। जानकारी के मुताबिक अमित जोश सेक्टर 6 का रहने वाला था और निगरानी बदमाश था। वो आदतन बदमाश था उसके दुर्ग भिलाई के अलग-अलग थानों में कई मारपीट व अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। 25 जून को अमित की एनिवर्सरी थी। देर रात 1-2 बजे के बीच पार्टी करने के बाद जोश और उसका एक साथी बाइक से घूमने निकले थे। जैसे ही भिलाई टाउनशिप के ग्लोब चौक के आगे पहुंचे उन्हें बाइक पर तीन लड़के दिखे। बताया जा रहा है कि, विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने भिलाई आया था।

सुनील यादव जियो कंपनी का कर्मचारी था। आदित्य सिंह  पीएससी की तैयारी कर रहा है। रमनदीप के आने की खुशी में तीनों ने पार्टी की। फिर रात करीब सवा दो बजे ग्लोब चौक से बाइक से एक चक्कर लगाकर बातचीत करते लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे बाइक से आ रहे अमित जोश और उसके साथी को लगा कि आगे बाइक वाले लड़कों ने उन्हें गाली दी है। इससे आक्रोशित होकर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें से एक राउंड गोली सुनील यादव और दूसरी आदित्य सिंह को लगी।

घायल होने पर दोनों को दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अंबेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया था। दोनों का अंबेडकर अस्पताल में इलाज चल रहा था। एक युवक का ऑपरेशन भी हुआ था। भिलाई के रेल चौक (ग्लोब चौक) सेंट्रल एवेन्यु रोड में गोलीकांड हुआ था। गोली चलाने वाले आदतन बदमाश अमित जोश के 2 सहयोगी आरोपी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस ने आरोपी आर. यशवंत नायडु और अंकुर शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया था। दोनों के खिलाफ धारा 307, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।