छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़…4 नक्सली ढेर, CRPF के 300 जवानों ने घेरकर मारा

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के C-60 कमांडोज ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि CRPF के 300 जवानों की टीम ने जंगल के बीच नक्सलियों को घेरकर मारा है।बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक आज यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमा से लगे कवांडे और नेलगुंडा इलाके का है। बताया जा रहा है कि आज सुबह गुंडा इलाके में सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। लगभग 2 घंटे तक दोनों तरफ से हुए फायरिंग के बाद जवानों ने नक्सलियों को घेरकर उनपर फायरिंग शुरू की।
सर्चिंग के दौरान जवानों ने 4 नक्सलियों के शव, एक सेल्फ लोडिंग राइफल, एक 303 राइफल और एक भरमार बंदूक बरामद की है। इसके अलावा मौके से वॉकी-टॉकी और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। इसी तरह सुकमा में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। यहां आज सुबह सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक नक्सली का मार गिराने की खबर है। सुकमा पुलिस ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। क्षेत्र में अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।