EPFO अब WhatsApp पर लाइव, Hi लिखते ही आएगा रिप्लाई, PF बैलेंस समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. अब कर्मचारी घर बैठे WhatsApp के जरिए अपना PF बैलेंस चेक कर सकेंगे. इसके अलावा PF पासबुक की जानकारी और खाते में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन भी देख सकेंगे. इतना ही नहीं, लंबे समय से बंद पड़े कुछ पुराने PF अकाउंट में जमा पैसे का सेटलमेंट भी अब अपने आप होगा. EPFO ने अपने डिजिटल सर्विस को आसान बनाने के लिए ये नई फीचर शुरू की है. जानते हैं कि इनका फायदा आपको कैसे मिलेगा…
WhatsApp पर मिलेंगी PF से जुड़ी जरूरी सुविधाएं
EPFO की नई WhatsApp सर्विस के जरिए आप अपने PF अकाउंट से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां ले सकेंगे. इसमें PF बैलेंस चेक करना, EPF पासबुक डिटेल देखना और अकाउंट से हुए लास्ट पांच ट्रांजैक्शन शामिल है. इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में भी WhatsApp के जरिए मदद मिलेगी. जिन सदस्यों का आधार वेरिफिकेशन या दूसरे डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होने के कारण योजना से जुड़ा काम अटका है, उन्हें पर्सनल गाइडेंस भी दी जाएगी.
WhatsApp सर्विस का इस्तेमाल कैसे करें?
EPFO ने इस सुविधा को वेरिफाइड WhatsApp सर्विस बताया है. यहां हम आपको WhatsApp पर EPFO सर्विस शुरू करने का पूरा तरीका बताया दे रहे हैं. इसके लिए आपको EPFO के ऑफिशियल नंबर +918796441800 पर आपको Hi लिखकर भेजना होगा. फिर आपको रिप्लाई में अपना लैंग्वेंज सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा. आप हिंदी या इंगलिश या कोई और भाषा चुन सकते हैं. इसके बाद आपको वो सर्विस सेलेक्ट कर लेनी है जिसको बारे में आप जानकारी चाहते हैं.जैसे पीएफ बैलेंस, रीसेंट ट्रांजैक्शन आदि. इसके बाद आपको डिटेल्स भेज दिया जाएगा.
ध्यान रहे कि EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट या वेरिफाइड चैनल पर दिए गए ही नंबर या स्कैनर पर ही ये सर्विस मिलेगी. किसी अनजान नंबर पर अपना UAN पासवर्ड, OTP, आधार या बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर न करें.
EPFO ने लंबे समय से बंद पड़े इनऑपरेटिव PF आकाउंट के लिए भी नई सुविधा शुरू की है. इसके तहत 1,000 रुपये तक बैलेंस वाले अकाउंट का सेटलमेंट अपने आप किया जाएगा. यानी एलिजिबल मेंबर को इसके लिए अलग से क्लेम फाइल नहीं करना होगा.
हालांकि, इसके लिए आधार वेरिफिकेशन और बैंक डिटेल और जरूरी चीजों पूरी तरह चेक की जाएगी. इसके बाद पैसा सही खाताधारक या लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा. मंत्रालय के मुताबिक, इस पहल से करीब एक लाख खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन खातों में करीब ₹5 करोड़ जमा हैं.
EPFO करीब 8 करोड़ योगदान देने वाले सदस्यों और 85 लाख पेंशनर्स को सर्विस देता है. संगठन के पास करीब ₹32 लाख करोड़ का रिटायरमेंट फंड है. EPFO के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में क्लेम सेटलमेंट का औसत समय घटकर 2.57 दिन रह गया है. नई WhatsApp सर्विस और ऑटो सेटलमेंट की सुविधा से सदस्यों को PF से जुड़े कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी.
