इंडियन सिनेमा का सबसे महंगा विलेन, KGF स्टार यश ने रावण बनने के ₹150 करोड़ लिए…

मनोरंजन

KGF और KGF 2 के हीरो यश अब विलेन बनेंगे। वो रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जिन्होंने दंगल और छिछोरे जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। इस रोल के लिए यश को 150 करोड़ रु. फीस दी जा रही है। ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी विलेन को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस है। यश KGF 3 की शूटिंग में भी बिजी हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रामायण को अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के तौर पर चुना है। विलेन के तौर पर एक एक्टर को इतनी फीस मिलना बॉलीवुड में बहुत बड़ी बात है, क्योंकि ऐसा अब तक नहीं हुआ है।