बड़ी खबर : पाकिस्तान में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में धमाका, 6 लोग घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के पास आज मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह पुलिस लाइन्स हेडक्वार्टर तक सुनी गई, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका अदालत के पार्किंग एरिया में खड़ी गाड़ियों में हुआ। विस्फोट से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मलबे की जांच कर रहे हैं।
ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमाका किसी विस्फोटक डिवाइस से हुआ, गैस सिलेंडर फटने से या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ।
