महाराष्ट्र : ठाणे जिले में रसायन बनाने वाली एक फैक्ट्री में आज सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई। कुलगांव-बदलापुर अग्निशमन सेवाओं के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणो के अनुसार, फैक्ट्री खारवई महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है।
बताया कि इस इकाई में सिलसिलेवार विस्फोट हुए जिससे आग लग गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनावणो ने बताया कि अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
#Maharashtra : ठाणे में MIDC के कारखाने में विस्फोट, 5 लोग घायल, दमकल की गाड़ियां मौके पर#GalaxyS24📷 #ViratKohli #बेरोजगार_मांगे_भर्तियां 𓃵#RohitSharma h #NTRLivesOn #SrNTR pic.twitter.com/AYeiBUHBjj
— Tv 24 Network (@Tv24networkes) January 18, 2024