महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर का सुसाइड, हथेली पर सुसाइड नोट, सब इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप
महाराष्ट्र के सतारा के फाल्टण जिला अस्पताल में गुरुवार रात एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम संपदा मुंडे था। अपने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट में मुंडे ने लिखा की पुलिस सब इंस्पेक्टर (PSI) गणेश बडने ने 4 बार उनका रेप किया। डॉक्टर और जिला पुलिस के बीच एक मेडिकल एक्जामिनेशन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हथेली पर लिखे नोट में उन्होंने PSI गणेश के अलावा एक और पुलिस कर्मी प्रशांत बांकर पर भी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। सतारा के गार्जियन मंत्री ने जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। मामला समाने आने का बाद अब पुलिन ने PSI गणेश को सस्पेंड कर दिया है।
डॉक्टर मुंडे ने इस मामले और पुलिस से हो रही दिक्कत के बारे में पहले भी अपने सीनियर डॉक्टरों से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि उनके साथ गलत व्यवहार हो रहा है। अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो आत्महत्या कर लेंगी। संपदा ने साथियों ने बताया कि पुरानी मेडिकल जांच की वजह से बहुत प्रेशर में थी। वो हमेशा स्ट्रेस में रहती थी।
