भारत में 23 साल बाद होगा FIDE चेस वर्ल्ड कप का आयोजन… टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगा

इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है। इसका आयोजन 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होगा। FIDE वर्ल्ड कप वेबसाइट के अनुसार, इस टूर्नामेंट से प्लेयर्स 2026 FIDE कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में क्वालिफाई करने और खिताब जीतने के लिए संघर्ष करेंगे। यह टूर्नामेंट नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाएगा। कुल 206 खिलाड़ी इस रोमांचक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट के शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे, जो कि विश्व शतरंज चैंपियनशिप के चैलेंजर को तय करेगा।

भारत ने हाल के वर्षों में शतरंज की दुनिया में एक मजबूत पहचान बनाई है। इसका श्रेय काफी हद तक पांच बार के विश्व चैंपियन और FIDE के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद को जाता है। डी गुकेश- गुकेश ने 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के FIDE विश्व शतरंज चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया।

प्रग्गनानंधा आर- प्रग्गनानंधा 2023 वर्ल्ड कप के उपविजेता रहे हैं।

अर्जुन एरिगैसी- वर्तमान में विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।

2024 शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने पहली बार गोल्ड मेडल जीते।

डी गुकेश, अर्जुन एरिगैसी, देशमुख और अग्रवाल ने व्यक्तिगत श्रेणी में गोल्ड मेडल जीते।

कोनेरु हम्पी ने 2024 FIDE महिला रैपिड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता।

भारत में हाल ही में कई बड़े चेस टूर्नामेंट खेल गए है। 2022 में FIDE शतरंज ओलंपियाड से इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद टाटा स्टील चेस और FIDE वर्ल्ड जूनियर अंडर-20 चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया। विमेंस कैटेगरी में FIDE महिला ग्रां प्री 2025 की पांचवीं लेग अप्रैल 2025 में हुई थी।

भारत ने इससे पहले 2002 में हैदराबाद में इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी, जिसमें भारत के दिग्गज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद ने खिताब अपने नाम किया था। अब 23 साल बाद यह टूर्नामेंट फिर से भारतीय धरती पर आयोजित हो रहा है। वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन नॉकआउट फॉर्मेट में किया जाएगा, जिसमें हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। फिडे के मुताबिक, शीर्ष तीन खिलाड़ी सीधे 2026 कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाएंगे, जो भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन के लिए चयन प्रक्रिया का हिस्सा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *