छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में 3 माओवादियों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि, मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों राज्यों की पुलिस ने माओवादियों को घेर रखा है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने मारे गए नक्सलियों के शव और रायफल बरामद कर लिए हैं। फिलहाल अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।